WB News : आसनसोल में भाजपा ने शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री अहलूवालिया को उतारा

WB News : सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया आसनसोल के सांसद और तृणमूल उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ लड़ेंगे.इससे पहले बीजेपी ने आसनसोल सीट पर भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह को मैदान में उतारा था. हालांकि, विवादों के कारण उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली.

WB News : हजारों खींचतान के बाद आखिरकार बीजेपी ने आसनसोल लोकसभा क्षेत्र (Asansol Lok Sabha constituency) के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं. बीजेपी ने बुधवार को इसकी घोषणा की. ‘भूमिपुत्र’ सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया आसनसोल के सांसद और तृणमूल उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ लड़ेंगे.इससे पहले बीजेपी ने आसनसोल सीट पर भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह को मैदान में उतारा था. हालांकि, विवादों के कारण उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली.

चुनाव प्रचार के लिये महज मिला 15 दिन का समय

उम्मीदवार के रूप में अपने नाम की घोषणा के बाद प्रारंभिक प्रतिक्रिया में अहलूवालिया ने कहा, अभी पता चला. मैंने उम्मीदवारों की सूची देखी. मैं गुरुवार को आसनसोल जा रहा हूं. उन्हें प्रचार के लिए पंद्रह दिन मिले. इस बार भी नाम की घोषणा के आखिरी दिन और नामांकन जमा करने के बीच ठीक 15 दिन का समय है. इस बार बर्दवान-दुर्गापुर सीट पर दिलीप घोष को मैदान में उतारने पर उन्होंने कुछ नहीं कहा था और अब भाजपा ने उन्हें आसनसोल से टिकट दे दिया है.

WB News : अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल पर कसा तंज, ममता बनर्जी को अपनी तुलना केजरीवाल व सोरेन से नहीं करनी चाहिए

अहलूवालिया का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा से होगा

आसनसोल में अहलूवालिया का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और ‘बिहारी बाबू’ के नाम से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा से होगा.अहलूवालिया वर्तमान में बर्दवान-दुर्गापुर सीट से पार्टी के सांसद हैं. इस सीट पर अहलूवालिया की जगह भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को उम्मीदवार बनाया है. घोष निवर्तमान लोकसभा में मेदिनीपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. गौरतलब है कि भाजपा ने डायमंड हार्बर से भी अभी तक प्राथी की घोषणा नहीं की है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, ‘मोदी की गारंटी’ का मतलब है सभी विपक्षी नेताओं को सलाखों के पीछे डालना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >