भाजपा प्रत्याशी ने साइबर थाने में दर्ज करायी शिकायत

उत्तर 24 परगना के बारासात के भाजपा प्रत्याशी स्वपन मजूमदार ने बारासात साइबर क्राइम थाने में एक शिकायत दर्ज करायी है.

बारासात. उत्तर 24 परगना के बारासात के भाजपा प्रत्याशी स्वपन मजूमदार ने बारासात साइबर क्राइम थाने में एक शिकायत दर्ज करायी है. देर रात स्वपन मजूमदार ने शिकायत दर्ज कराने के बाद मीडिया को बताया कि उनके नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. उनका आरोप है कि उनकी तस्वीर और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से फेसबुक प्रोफाइल बनाकर नौकरी के नाम पर एक महिला से आपत्तिजनक मैसेज में बातचीत को सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है. यह तृणमूल की साजिश है. उन्होंने कहा थाने में शिकायत दर्ज करायी है और अगर पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं करती है, तो इसे लेकर आंदोलन करेंगे और साथ ही मानहानि का मामला भी दायर करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >