Bengal Weather : आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, बिजली चमकेगी, मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट

Bengal Weather : भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बंगाल में आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान जताया है. जानें वेदर को लेकर मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी.

Bengal Weather : भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने अनुकूल हवा के रुख और बंगाल की खाड़ी से आ रही तेज नमी के कारण मौसम में बदलाव के संकेत दिए है. विभाग के अनुसार, 15 से 18 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इन इलाकों में आंधी-तूफान आने का अनुमान जताया गया है. आईएमडी ने कहा कि बांग्लादेश और उसके आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है.

बंगाल के दक्षिणी हिस्से में आंधी-तूफान चलेगी

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से में एक या दो स्थानों पर आंधी-तूफान आने की संभवना है. इन इलाकों में बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना भी व्यक्त की गई है. पुरुलिया, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, पूर्वी और पश्चिमी बर्धमान तथा नादिया जैसे जिलों में हवा की तीव्रता तुलनात्मक दृष्टि से अधिक रहने की संभावना है.

बंगाल के उत्तरी हिस्से में तेज हवाएं चलने की संभावना

मौसम विभाग ने कहा कि 17 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में एक या दो स्थानों पर आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें : Seema Haider: सीमा हैदर की बढ़ गई कमाई! 6 यूट्यूब चैनलों के साथ बन गई डिजिटल वर्ल्ड की सनसनी

बंगाल से सटे राज्य झारखंड में होगी बारिश

पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से झारखंड का मौसम भी बदलेगा. मौसम विभाग ने मंगलवार को पूरे राज्य में बारिश की संभावना व्यक्त की है. यहां तेज हवा, वज्रपात और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. पूरे राज्य में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >