बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती हो सकते बीजेपी प्रत्याशी? एक सीट पर हो रहा इलेक्शन

Bengal Rajya Sabha By-Poll: बंगाल में राज्यसभा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. बीजेपी ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. इस बीच संगठन के नेता कुलदीप माइती का नाम संभावित उम्मीदवारों की चर्चा में सामने आ रहा है.

Bengal Rajya Sabha By-Poll: पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी राज्यसभा उपचुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है. आपको बता दें कि बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस समय कई सीट को लेकर भाजपा कोर टीम के साथ बैठक कर रहे हैं. आपको बात दें कि हाल में 4 टीएमसी राज्यसभा सांसद इस्तीफा दे चुके हैंं. इस सांसद भाजपा ज्वाइन कर उच्च सदन पहुंच चुके हैं. चौथी सीट को लेकर राजनीति गहमागहमी तेज हो गई है और चुनाव में संगठन के जुझारू नेता और जनसेवक कुलदीप माइती अहम भूमिका निभाएंगे. दिसंबर 2026 तक कई सीट पर उपचुनाव होने की संभावना है.

उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत से कमर कस ली है. पार्टी ने ऐलान किया है कि इस चुनाव में संगठन के जुझारू नेता और जनसेवक कुलदीप माइती अहम भूमिका निभाएंगे. कुलदीप माइती ने कहा, "बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है. TMC की तुष्टिकरण की राजनीति, भ्रष्टाचार और कुशासन से लोग त्रस्त हो चुके हैं. CAG रिपोर्ट ने भी ममता सरकार की पोल खोल दी है.

जनता के पैसे की लूट अब और बर्दाश्त नहीं होगी." उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम करेंगे. "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. लेकिन बंगाल में ममता दीदी विकास के नाम पर सिर्फ धोखा दे रही हैं. विधानसभा उपचुनाव में जनता इसका जवाब वोट से देगी.

कुलदीप माइती ने CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि सरकारी खजाने में घोटाला, शिक्षा और स्वास्थ्य में धांधली, ये सब CAG रिपोर्ट में साफ है. भाजपा चुप नहीं बैठेगी. हम सड़क से लेकर सदन तक ममता सरकार से सवाल पूछेंगे और हल्ला बोल करेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर तक जाकर लोगों को जागरूक करें.

ये चुनाव सिर्फ 2 सीट का नहीं है. ये बंगाल के भविष्य का चुनाव है. TMC की गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के खिलाफ ये जनता का जनादेश होगा. कुलदीप माइती ने भरोसा जताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से इस विधानसभा उपचुनाव में कमल जरूर खिलेगा. कार्यकर्ता के रूप में जनता की सेवा के लिए मैदान में हूं. TMC की नींद उड़ाने और बंगाल में बदलाव लाने के लिए हम तैयार हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >