Bangladeshi Terrorists: बांग्लादेश के दो संदिग्ध आतंकी मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार, भारत को तबाह करने की थी योजना

Bangladeshi Terrorists: बांग्लादेश में जारी अशांति के बीच, कुछ संदिग्ध आतंकी सीमा पार कर भारत में अपना नेटवर्क फैलाने की कोशिश में लगे हैं. इसका खुलासा मुर्शिदाबाद के हरिहरपाड़ा से गिरफ्तार बांग्लादेश के दो संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद हुआ.

Bangladeshi Terrorists: बंगाल एसटीएफ ने असम एसटीएफ की सूचना के बाद मुर्शिदाबाद के हरिहरपाड़ा से बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम मोहम्मद अब्बास और मिनारुल शेख बताये गये हैं. इनके कब्जे से चार एनरॉयड मोबाइल और एक पेन ड्राइव बरामद किया गया. अब्बास अली इलाके में एक मदरसे में पढ़ाने की आड़ में अपना नेटवर्क बढ़ाने की कोशिश में था. बंगाल एसटीएफ ने आगे की जांच के लिए दोनों को असम एसटीएफ के हवाले कर दिया है.

असम एसटीएफ ने हाल ही में किया तीन संदिग्धों को गिरफ्तार

बंगाल एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक हाल ही में असम एसटीएफ ने असम में बांग्लादेश सीमा से सटे इलाकों से तीन जेएमबी के संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था. उनसे पूछताछ के बाद उन्हें मुर्शिदाबाद में इनके स्लीपर सेल के रूप में काम करने वाले अब्बास व मिनारुल शेख के ठिकाने का पता चला. इसके बाद बंगाल एसटीएफ की टीम को साथ लेकर मुर्शिदाबाद से जेएमबी के दो अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया. इनसे पूछताछ की जा रही है.

Also Read: Fact Check: बांग्लादेश में साधु की जटा काटकर मुस्लिम बना दिया? Viral Video का सच यहां जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >