51.33 लाख का सोना समेत बांग्लादेशी को पकड़ा गया

एक बांग्लादेशी यात्री को सोने के छह बिस्कुट के साथ पकड़ा.

कोलकाता. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), दक्षिण बंगाल सीमांत अंतर्गत 145वीं बटालियन के जवानों ने उत्तर 24 परगना स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आइसीपी) पेट्रापोल में तस्करी की घटना को विफल करते हुए एक बांग्लादेशी यात्री को सोने के छह बिस्कुट के साथ पकड़ा.

आरोपी का नाम मोहम्मद तारीकुल इस्लाम है, जो सोने के बिस्कुट को मलद्वार के जरिये शरीर में छिपाकर बांग्लादेश से भारतीय सीमा में घुसा था. जब्त किये सोने के बिस्कुट का वजन लगभग 700 ग्राम है और उनकी कीमत करीब 51.33 लाख रुपये आंकी गयी है. इस बात की जानकारी बीएसएफ की ओर से रविवार को दी गयी. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बांग्लादेश के ढाका के पंचपोटल गांव का निवासी है. उसे एक बांग्लादेशी नागरिक ने सोने के छह बिस्कुट कोलकाता में एक व्यक्ति को सौंपने को कहा था. इस काम के लिए उसे 10 हजार रुपये मिलते. बांग्लादेश इमिग्रेशन से गुजरने के बाद जब वह पेट्रापोल पहुंचा, तब बीएसएफ की जांच में पकड़ा गया. आरोपी और जब्त सोने के बिस्कुट को कस्टम्स विभाग को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >