बनगांव : खेत से हुआ युवक का शव बरामद

मृतक की पहचान नहीं हो पायी है.

बनगांव. उत्तर 24 परगना के बनगांव के पाटशिमुलिया इलाके में बुधवार को सड़क किनारे खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया. उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. बुधवार सुबह लोगों ने शव देख पुलिस को खबर दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस का अनुमान है कि युवक की किसी अन्य स्थान पर हत्या कर यहां लाकर फेंका गया है. पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >