बागदा: भाजपा समर्थक के घर पर हमला, चार जख्मी

उत्तर 24 परगना जिले के बागदा के कनिआरा में सोमवार देर रात एक भाजपा समर्थक के घर पर कुछ बदमाशों ने हमला करते हुए उनके परिजनों की भी पिटाई कर दी.

प्रतिनिधि, बनगांव. उत्तर 24 परगना जिले के बागदा के कनिआरा में सोमवार देर रात एक भाजपा समर्थक के घर पर कुछ बदमाशों ने हमला करते हुए उनके परिजनों की भी पिटाई कर दी. घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप है. हमले में चार लोग जख्मी हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, पीड़ितों में मृणाल कांति विश्वास और उनके परिजन शामिल हैं. बताया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने को लेकर इलाके में लड्डू बांटे जा रहे थे. इसे लेकर तृणमूल की ओर से लाेगों को लड्डू खाने जाने से मना किया गया था. पीड़ित मृणाल का आरोप है कि वह उस खुशी में शामिल होने गया था, जिस कारण ही तृणमूल के लोगों ने हमला किया. आरोप है कि रॉड लेकर कुछ लोग सोमवार रात उसके घर आये और बाहर से आवाज लगाये. दरवाजा खोलते ही उन्होंने हमला कर दिया. इधर, तृणमूल का दावा है कि तृणमूल के एक कार्यकर्ता के घर पर श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन था. वहां उस कार्यक्रम के बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं की मीटिंग थी. इसी दौरान उक्त इलाके में पास के कुछ भाजपा समर्थकों ने तृणमूल के लोगों से गाली-गलौज की, जिसके बाद ही पलटवार किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >