बंगाल में भी भ्रष्टाचार पर चलेगा बुलडोजर : योगी आदित्यनाथ

जिले के रामपुरहाट विधानसभा क्षेत्र के तारापीठ रेलवे स्टेशन संलग्न मैदान में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा उम्मीदवार ध्रुव साहा के समर्थन में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया.

बीरभूम.

जिले के रामपुरहाट विधानसभा क्षेत्र के तारापीठ रेलवे स्टेशन संलग्न मैदान में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा उम्मीदवार ध्रुव साहा के समर्थन में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया. जनसभा के दौरान योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनके पंद्रह साल के शासन में बंगाल भ्रष्टाचार और अपराध का केंद्र बन गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेता, विधायक, सांसद और मंत्री तक भ्रष्टाचार में लिप्त पाये गये हैं, जिन्हें जेल की हवा खानी पड़ी है.

बंगाल के विकास के लिए ”डबल इंजन” सरकार की जरूरत

योगी आदित्यनाथ ने बंगाल के पतन का जिक्र करते हुए कहा कि यदि राज्य को बचाना है तो यहां भाजपा की ””डबल इंजन”” सरकार लानी होगी. उन्होंने वादा किया कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर चार मई के बाद बंगाल से भी गुंडों और भ्रष्टाचारियों की सफाई शुरू हो जायेगी. मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि तृणमूल के गुंडों ने अब तक जितना भी अवैध कब्जा किया है, उन सब पर बुलडोजर चलाया जाएगा. इसके साथ ही सिंडिकेट राज, अवैध बालू, पत्थर खनन और मवेशी तस्करी पर पूरी तरह रोक लगायी जायेगी.

उत्तर प्रदेश के सुशासन का दिया उदाहरण

अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था का उदाहरण पेश किया. उन्होंने कहा कि यूपी में भी भाजपा सरकार आने से पहले गुंडाराज और अराजकता की स्थिति थी, लेकिन आज वहां अपराधी अपनी जान की भीख मांगते हैं. उन्होंने कहा कि अब यूपी में कोई भी सड़क रोककर नमाज नहीं पढ़ता और न ही किसी अपराधी का दुस्साहस होता है. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस, फिर वाम मोर्चा और अब तृणमूल सरकार ने बंगाल को खोखला कर दिया है.

कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा का संकल्प

योगी आदित्यनाथ ने तारापीठ की पावन भूमि पर शपथ लेते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार आते ही अराजकता खत्म होगी और कानून-व्यवस्था को दुरुस्त किया जायेगा. उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया. उन्होंने विश्वास जताया कि चार मई को राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद बंगाल में सुशासन की स्थापना होगी और चौतरफा विकास का नया दौर शुरू होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >