सीबीएसई 10वीं के परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है. इंडिया इंटरनेशनल स्कूल (आइआइएस) के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया. इस वर्ष कुल 174 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी सफल रहे. स्कूल का परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जबकि औसत अंक 72.98 प्रतिशत दर्ज किया गया. 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 29 विद्यार्थी रहे, जबकि 75 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले 75 छात्र-छात्राएं शामिल हैं. 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 130 रही. टॉपर के रूप में कमल ठाकुर और नोमान अख्तर ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए. इसके अलावा स्वामिता मजूमदार (97%), सरवानी रोज (96.6%), स्नेहा कुमारी (95.8%), प्रतिज्ञा सिंह कश्यप (95.2%) और कमल ठाकुर (95%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. अंग्रेजी में हीरा साजिद ने 99 , बंगाली में श्रीजीत देवगोरिया ने 98 नंबर प्राप्त किये. हिंदी में सुमित्रा मजूमदार व प्रगति सिंह कश्यप को 97-97 नंबर मिले. गणित में तरुणिमा खां ने 99 नंबर पाये, जबकि विज्ञान में स्नेहा कुमारी व संगीता मजूमदार ने 97 नंबर तथा गीतम विश्वास ने 99 नंबर प्राप्त किये. सोशल साइंस में कमल ठाकुर व नमन ठाकुर ने पूरे 100 नंबर पाये. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में दीपतर्क सरकार ने 99 नंबर प्राप्त किये. स्कूल के निदेशक एके शर्मा और प्राचार्य शर्मिष्ठा चंद पॉल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस सफलता से शिक्षकों व विद्यार्थियों के अभिभावकों में गर्व का माहौल है.