दुर्गापुर के भावी क्रिकेटरों को ट्रेनिंग देंगे रिद्धिमान साहा

Wriddhiman Saha will train the future cricketers of Durgapur

दुर्गापुर.

दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर स्थित सृजनी सभागार में दुर्गापुर क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेटर रिद्धिमान साहा और दुर्गापुर क्रिकेट क्लब के साथ अनुबंध हुआ. अब दुर्गापुर में महीने में एक बार दुर्गापुर क्रिकेट क्लब(डीसीसी) के नन्हे खिलाड़ियों को कोचिंग देंगे. सृजनी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रिद्धिमान साहा, शिवनाथ रॉय और 10 से अधिक बीसीसीआइ व रणजी स्तर के कोच मौजूद थे. रिद्धिमान साहा ने दुर्गापुर के महत्वाकांक्षी क्रिकेटरों के साथ अपने अनुभव साझा किये. रिद्धिमान ने कहा कि क्रिकेट अकादमी इस खेल की प्रतिभाएं निखारने में महती भूमिका निभाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >