पानी आपूर्ति की मांग पर महिलाओं का प्रदर्शन

प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए कामकाज प्रभावित रहा.

गायघाटा बस्ती पाड़ा में एक साल से पानी संकट का आरोप

पांडवेश्वर. गायघाटा बस्ती पाड़ा की महिलाओं ने पानी आपूर्ति की मांग को लेकर सोनपुर बाजारी एरिया के सीएमएटी पैच को बंद कर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए कामकाज प्रभावित रहा.

क्या है मांग ः बस्ती पाड़ा के अमीर खान ने कहा कि इलाके में पिछले एक वर्ष से पानी की समस्या बनी हुई है. बस्ती के पास मौजूद कुएं सूख चुके हैं. इस समस्या की जानकारी कई बार प्रबंधन को दी गई, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया. उन्होंने कहा कि मजबूरी में पैच बंद कर प्रदर्शन किया गया है.

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि बस्ती को प्रतिदिन तीन टैंकर पानी उपलब्ध कराया जाए. मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही गयी.

आश्वासन के बाद समाप्त हुआ आंदोलन ः करीब दो घंटे बाद प्रबंधन की ओर से पानी आपूर्ति का आश्वासन मिलने पर प्रदर्शन समाप्त किया गया. प्रदर्शन में कुणाल राय, अजय राय, शुभम नोनिया, संजीत महतो, संजय ताती, चंदन ताती, जीतो कौर, बेबी सिंह सहित गायघाटा बस्ती पाड़ा के अन्य लोग शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >