कुनुस्तोड़िया में शताक्षी महिला मंडल ने लगाया फर्स्ट एड ट्रेनिंग कैंप

इसीएल ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ''शताक्षी महिला मंडल'' की ओर से और इसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के चिकित्सा विभाग की टीम के सहयोग से क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम यहां के टैगोर मेमोरियल हॉल में आयोजित हुआ.

जामुड़िया.

इसीएल ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ””शताक्षी महिला मंडल”” की ओर से और इसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के चिकित्सा विभाग की टीम के सहयोग से क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम यहां के टैगोर मेमोरियल हॉल में आयोजित हुआ, शताक्षी महिला मंडल की कुनुस्तोड़िया शाखा की अध्यक्ष कंचन माला की देखरेख में लगे शिविर में, महिलाकर्मियों को प्राथमिक उपचार की विस्तृत व व्यावहारिक जानकारी दी गयी और उन्हें प्रशिक्षित किया गया. मौके पर कंचन माला ने कहा कि यह संस्था अपनी अध्यक्षा किरण झा के नेतृत्व और उपाध्यक्षा जीरक आलम एवं संचिता राय के मार्गदर्शन में समाज व महिला कल्याण के लिए जरूरी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन के लिए हमेशा तत्पर रही है. शिविर में क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डॉ पूनम चौधरी, डॉ मधुमिता मंडल, डॉ मऊदीपा बनर्जी और डॉ हमजा हमिश सहित चिकित्सा विभाग के अन्य कर्मचारियों ने प्रशिक्षण दिया. शिविर से लगभग 70 लोग लाभान्वित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >