लाखों के आभूषण चोरी में आरोपी महिला को जेल

केस पर अगली सुनवाई चार अक्तूबर को होगी. आरोपी रिंकू दत्त का घर उक्त थाना क्षेत्र के झंडाबाग इलाके में है.

दुर्गापुर. दुर्गापुर थाना क्षेत्र में लाखों के सोने के गहने चुराने की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी महिला का नाम रिंकू दत्त बताया गया है. मंगलवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश करने पर आरोपी महिला को 11 दिनों की न्यायिक हिरासत में आसनसोल महिला जेल भेज दिया गया. केस पर अगली सुनवाई चार अक्तूबर को होगी. आरोपी रिंकू दत्त का घर उक्त थाना क्षेत्र के झंडाबाग इलाके में है. गहने चोरी होने के बाद झंडाबाग दासपाड़ा की निवासी गृहिणी उमा भट्टाचार्य ने थाने में शिकायत की थी. उनकी बेटी चैताली का आरोप था कि पड़ोस में रहनेवाली रिंकू दत्ता व उनकी बेटी पूजा दास ने मिल कर उनके घर से आभूषण चुराये हैं.

उसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपी रिंकू दत्ता टूट गयी और बेटी के साथ चोरी का जुर्म कबूला. उसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी बेटी पूजा को पुलिस तलाश रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >