कालना गयी थीं प्रसाद ग्रहण करने, इधर घर में हो गयी चोरी

पीड़ित महिला ने बताया कि रविवार को शाम वह अपने घर में ताला लगा कर पास ही ठाकुरबाड़ी मंदिर में प्रसाद ग्रहण करने गयी थी.

शिकायत के बाद घटना की जांच में जुटी पुलिस बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के कालना थाना क्षेत्र के अधिकारी पाड़ा में शाम ढले ठाकुरबाड़ी स्थित मंदिर में एक महिला प्रसाद ग्रहण करने गयी थी और उसके पीछे घर में चोरी हो गयी. महिला जब अपने घर लौटी, तो अंदर अलमारी व कबर्ड खुले हुए थे और अंदर से सारे कीमती सामान गायब थे. उसके बाद महिला ने घटना की सूचना थाने की पुलिस को दी. फिर पुलिस उस घर में पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गयी. पीड़ित महिला ने बताया कि रविवार को शाम वह अपने घर में ताला लगा कर पास ही ठाकुरबाड़ी मंदिर में प्रसाद ग्रहण करने गयी थी. कुछ देर बाद वहां से लौटी, तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. वहीं, घर के अंदर अलमारी का लॉक भी तोड़ कर चोरों ने समस्त सोने-चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान लेकर चंपत हो गये. पीड़िता सीमा अधिकारी ने बताया कि आवास योजना के तहत पक्का घर बनवाने के लिए 50 हजार रुपये भी रखे थे, जिन पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया है. मालूम रहे कि हाल ही में पड़ोस के एक घर में चोरी की घटना हुई थी. लेकिन वहां उन्हें कुछ नहीं मिला. इस बार दूसरे घर में चोरी की गयी. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस घटना की छानबीन में लग गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >