‘खैरात नहीं, रोजगार चाहिए’ गरजे सौमित्र खां

पश्चिम बंगाल में रोजगार की मांग पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने आवाज बुलंद कर दी है.

रानीगंज.

पश्चिम बंगाल में रोजगार की मांग पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने आवाज बुलंद कर दी है. शनिवार को रानीगंज के सियारसोल मोड़ इलाके में ””चाकरी चाये”” (हमें नौकरी चाहिए) अभियान के तहत एक सभा आयोजित की गयी, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विष्णुपुर के भाजपा सांसद सौमित्र खां ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला.

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार : सौमित्र खां

सभा के मंच से सौमित्र खां ने कहा कि आज बंगाल का युवा दर-दर भटकने को मजबूर है. उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की बंगाल में युवाओं के पास रोजगार के अवसर नहीं हैं राज्य सरकार केवल खैरात”” बांटकर लोगों को बहला रही है, लेकिन बंगाल का युवा अब आत्मनिर्भर बनना चाहता है. हालिया बजट में भी युवाओं के रोजगार के लिए कोई ठोस योजना नहीं दिखी. प्रदेश के युवाओं को अब समझ आ गया है कि केवल भाजपा ही उन्हें सुनिश्चित रोजगार और बेहतर भविष्य दे सकती है.

रानीगंज के इस कार्यक्रम में भाजपा व युवा मोर्चा के कई कद्दावर नेता एक मंच पर साथ दिखे. सभा में भाजपा के जिलाध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य, मुकुंद झा, शमशेर सिंह, अभिक मंडल, रवि केसरी, बादशाह चटर्जी, सुमंत चटर्जी, दिनेश सोनी और आशा शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए.

रानीगंज में आयोजित पूरे कार्यक्रम के प्रभारी संजय चौधरी थे. कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर ””सुनिश्चित रोजगार”” की मांग की और राज्य सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. सभा के दौरान वक्ताओं ने साफ किया कि जब तक बंगाल के शिक्षित युवाओं को सम्मानजनक रोजगार नहीं मिल जाता, भाजपा का यह आंदोलन और तेज होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >