भगवा झंडा लगाने को लेकर बलरामपुर में हंगामा

घायलों को पहले बांसगढ़ ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें पुरुलिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया.

विधायक की गाड़ी में तोड़फोड़ पथराव में पांच भाजपाई जख्मी पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त पुरुलिया. जिले के बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के रसुलडी इलाके में सड़क किनारे भाजपा का झंडा लगाने को लेकर शुक्रवार को हंगामा हो गया. घटना में भाजपा विधायक बानेश्वर महतो और ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विरंचि कुमार की गाड़ी में तोड़फोड़ की गयी. भाजपा ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं की गाड़ियों पर पत्थरबाजी भी की गयी, जिसमें पांच कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को पहले बांसगढ़ ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें पुरुलिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया. परिवर्तन यात्रा से पहले बढ़ी सियासी हलचल ः पश्चिम बर्दवान से परिवर्तन यात्रा का रथ शुक्रवार को पुरुलिया पहुंचा, जो शनिवार शाम बलरामपुर पहुंचने वाला है. उससे पहले हुई इस घटना के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है. बानेश्वर महतो ने आरोप लगाया कि तृणमूल समर्थित गुंडों ने पुलिस की मदद से उन पर और कार्यकर्ताओं पर हमला किया. उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा से पहले इलाके में पार्टी का झंडा लगाया जा रहा था, तभी सुनियोजित हमला किया गया. भाजपा व तृणमूल के बीच आरोप-प्रत्यारोप ः पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि रथ यात्रा के दौरान इस तरह के हमले साबित करते हैं कि राज्य में बदलाव की स्थिति बन रही है और 2026 के चुनाव में भाजपा सत्ता में आएगी. वहीं तृणमूल के जिला सह-सभापति सुशेन माझी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस घटना में तृणमूल का कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं है और भाजपा रथ यात्रा से पहले नाटक कर रही है. पुलिस ने शुरू की जांच जिला पुलिस अधीक्षक(एसपी) वैभव तिवारी ने बताया कि बलरामपुर के रसुलडी में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई है. शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गयी है. एक वाहन को नुकसान पहुंचाया गया है और पुलिस की एक गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गयी है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >