पश्चिम बंगाल में चाहिए बड़ा बदलाव तो भाजपा को सत्ता में लाकर देेखिए : अमित शाह

शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जिले के ओंदा विधानसभा क्षेत्र के रामसागर स्थित मत्स्य मैदान में आयोजित विजय संकल्प सभा में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला.

बांकुड़ा.

शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जिले के ओंदा विधानसभा क्षेत्र के रामसागर स्थित मत्स्य मैदान में आयोजित विजय संकल्प सभा में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. कहा कि 23 व 29 अप्रैल को मतदान के दिन गड़बड़ी करनेवालों पर सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने दावा किया कि स्वतंत्र व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पैरामिलिटरी फोर्स तैनात रहेगी.

सिंडिकेट, भ्रष्टाचार व विधि-व्यवस्था पर निशाना

अमित शाह ने कहा कि राज्य में सीमेंट, रेत और ईंट समेत कई क्षेत्रों में सिंडिकेट चल रहा है, जिसे भाजपा सरकार खत्म करेगी. उन्होंने कट मनी और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दोषियों की पहचान कर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बिष्णुपुर, ओंदा और कोतुलपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार शुक्ला चटर्जी, अमरनाथ शाखा और लक्ष्मीकांत मजूमदार को जिताने की अपील की.

रोजगार, महिला सुरक्षा व योजनाओं के वादे

अमित शाह ने बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और विकास के मुद्दों को उठाया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं के खाते में हर महीने 3 हजार रुपये दिए जाएंगे और बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी. बेरोजगार युवाओं को भत्ता, इलाज के लिए 5 लाख रुपये तक सहायता और गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये देने का वादा किया.

घोषणा-पत्र व विकास का रोडमैप

अमित शाह ने कहा कि भाजपा का संकल्पपत्र 10 हजार लोगों की राय से तैयार किया गया है, जिसमें 15 मुख्य वादे शामिल हैं. अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गयी है. उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर बंद उद्योगों को फिर से शुरू किया जायेगा और बांकुड़ा समेत पूरे राज्य में विकास को गति मिलेगी. बाद में छातना विधानसभा क्षेत्र के झट्टीपहाड़ी में भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण मुखर्जी के समर्थन में भी जनसभा हुई. कार्यक्रम में सांसद सौमित्र खां, भाजपा जिला अध्यक्ष तापस बोस और अन्य नेता मौजूद रहे.

बाघमुंडी से शाह की कुड़मियों को साधने की कोशिश

पुरुलिया. बाघमुंडी विधानसभा क्षेत्र के कुशलडी क्रिकेट मैदान में आयोजित भाजपा की चुनावी सभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस और उसकी मुखिया पर तीखा हमला बोला. उन्होंने जनता से पूछा : क्या वे ममता सरकार को हटा कर भाजपा सरकार लाना चाहते हैं ? उन्होंने कुड़मी समाज की कुड़माली व राजवंशी भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का वादा भी किया. शाह ने केंद्र की योजनाओं का उल्लेख करते हुए पिछड़े व दलित वर्गों के विकास पर जोर दिया. उन्होंने अयोध्या पहाड़ की प्राकृतिक सुंदरता और लोहारिया शिव मंदिर, देवल घाट मंदिर सहित स्थानीय तीर्थ स्थलों के विकास का आश्वासन दिया. साथ ही छऊ नृत्य कलाकार दिवंगत गंभीर सिंह मोर को श्रद्धांजलि दी और चूड़ीदार गांव के छऊ मुखौटा कारीगरों की सराहना की.

रोजगार व कल्याणकारी स्कीमों के वादे

अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर राज्य में औद्योगिक विकास को गति दी जाएगी. बेरोजगार युवाओं को 3 हजार रुपये मासिक, महिलाओं को तीन हजार रुपये प्रति माह, बुजुर्गों, विधवाओं व दिव्यांगों को दो हजार रुपये तथा किसानों को नौ हजार रुपये वार्षिक सहायता देने का वादा किया.

घुसपैठ, सुरक्षा व भ्रष्टाचार पर हमला

उन्होंने राज्य सरकार पर घुसपैठ, कटमनी और सिंडिकेट राज को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. शाह ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और सीमाओं को 45 दिनों में सुरक्षित किया जाएगा. उन्होंने विभिन्न घोटालों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोषियों से कानून के तहत कार्रवाई की जायेगी.

राजनीतिक बदलाव बदल-बदल

सभा के अंत में तृणमूल कांग्रेस की जिला महिला अध्यक्ष रहीं मीनू बाउरी भाजपा में शामिल हो गयीं. भाजपा नेताओं ने इसे संगठन के विस्तार व क्षेत्र में मजबूती का संकेत बताया. कार्यक्रम में बाघमुंडी से पार्टी प्रत्य्राशी रोहिदास महतो, बलरामपुर से जलधर महतो, जयपुर से प्रार्थी विश्वजीत महतो के लिए प्रचार किया. मौके पर सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो और पार्टी जिलाध्यक्ष शंकर महतो सहित कई नेता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >