दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में फुटबॉलर समेत दो युवकों की गयी जान, चार जख्मी

हादसा. दुर्गापुर के एनटीएस थाना क्षेत्र के जेमुआ ग्राम के समीप हुई दुर्घटना

घायलों में तीन युवकों की हालत गंभीरदुर्गापुर. शहर के न्यू टाउनशिप (एनटीएस) थाना क्षेत्र के जेमुआ ग्राम से लगी सड़क पर तेज रफ्तार के चलते बाइक से हुए हादसे में दो युवकों की जान चली गयी, जबकि चार अन्य बुरी तरह घायल हो गये. पुलिस ने मृतकों के नाम सुकांत हांसदा (20) और लाल्टू बागदी(32) बताये गये हैं. इनमें सुकांत हांसदा उभरता फुटबॉलर था. मिली जानकारी के मुताबिक दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य युवक बुरी तरह जख्मी होकर अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत खतरे में बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुकांत हांसदा(20) अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक से पारदोही ग्राम में फुटबॉल टूर्नामेंट खेलने जा रहा था. जेमुआ मार्ग पर उसकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयीं.

तीन घायल बर्दवान रेफर

घटना के बाद आसपास के लोग बचाव-कार्य में जुटे. सभी घायल युवकों को नजदीकी विधाननगर महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सुकांत हांसदा(20) व लाल्टू बागदी (32) की मौत हो गयी. वहां से तीन अन्य घायलों को गंभीर हालत में बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. जबकि एक युवक का विधाननगर महकमा अस्पताल में भी इलाज चल रहा है.

इलाके में शोक का माहौल

सुकांत हांसदा के परिचितों ने बताया कि वह एक अच्छा फुटबॉलर था और नियमित रूप से स्थानीय टूर्नामेंटों में उत्साह के साथ हिस्सा लेता था. इस दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. इस बीच, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में लग गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >