दो नाबालिग नदी में डूबीं, एक को बचाया गया, एक की तलाश जारी

दोनों नाबालिग लड़कियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग नदी किनारे पहुंचे.

मेमारी में नाना के घर कार्तिक पूजा देखने आयीं थीं दोनों बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी इलाके में दो नाबालिग लड़कियां हुगली जिले के बालगढ़ में अपने नाना के घर कार्तिक पूजा में घूमने गयीं थीं. इस बीच गांव के पास ही मौजूद गंगा नदी में मौजूद एक खड़ी नाव पर खेलते समय दोनों नाबालिग नौका पलटने से नदी में गिरने से डूबने लगी. दोनों नाबालिग लड़कियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग नदी किनारे पहुंचे. इस बीच एक नाबालिग श्रावणी (13) को किसी तरह सुरक्षित बरामद कर लिया लेकिन एक नाबालिग का कुछ पता नहीं चल पाया. घटना की जानकारी मिलने पर डिजास्टर मैनेजमेंट के लोग मंगलवार सुबह से तलाश कर रहे हैं. लापता नाबालिग का नाम सहेली साहा (14) है. सहेली नौंवी कक्षा की छात्रा है. घटना के बाद बालगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >