सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को रघुनाथपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां हरे कृष्ण किस्कू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

पुरुलिया. रघुनाथपुर-बांकुड़ा राज्य मार्ग पर बिलतोड़ा मोड़ के पास शनिवार रात सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. पुलिस के अनुसार शांतुड़ी थाना क्षेत्र के ढेकशिला गांव के निवासी हरे कृष्ण किस्कू (27) और मार्शल किस्कू (28) मोटरसाइकिल से पुरुलिया कोर्ट से घर लौट रहे थे. उसी समय बिलतोड़ा गांव के निवासी तारापद कैवर्त (64) सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान मोटरसाइकिल का नियंत्रण बिगड़ा और टक्कर हो गयी. दुर्घटना में तीनों घायल हो गये. सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को रघुनाथपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां हरे कृष्ण किस्कू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. तारापद कैवर्त की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बांकुड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. मार्शल किस्कू का इलाज रघुनाथपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में जारी है. रविवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया. शव गांव पहुंचने के बाद इलाके में शोक का माहौल रहा. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >