एक ही दिन दो भाजपा विधायकों पर हमला

दोनों मामलों में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और सड़कों पर विरोध प्रदर्शन हुआ.

भाजपा के आरोपों से तृणमूल ने किया इंकार सोनामुखी के विधायक को महेशपुर और छातना के विधायक को बागा इलाके में बनाया गया निशाना विधायक दिवाकर घरामी की शिकायत के बाद पांच लोगों पर नामजद केस, चेताया : पुलिस एक्शन नहीं, तो होगा आंदोलन बांकुड़ा. गणतंत्र दिवस के दिन बांकुड़ा जिले में दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा विधायकों पर जानलेवा हमले के आरोप सामने आए. सोनामुखी और छातना में हुई घटनाओं को लेकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर सीधा आरोप लगाया, जबकि तृणमूल ने इन आरोपों को खारिज किया. दोनों मामलों में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और सड़कों पर विरोध प्रदर्शन हुआ. सोनामुखी में दिवाकर घरामी पर पथराव, सड़क जाम: सोनामुखी के भाजपा विधायक दिवाकर घरामी ने आरोप लगाया कि 26 जनवरी को महेशपुर इलाके में उनकी गाड़ी रोककर पथराव किया गया, तोड़फोड़ की गई और जान से मारने की धमकी दी गई. उन्होंने बताया कि वे एक बीमार व्यक्ति से मिलकर लौट रहे थे. इस मामले में पांच नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनामुखी चौराहे पर सड़क जाम किया, जिसे पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर समाप्त कराया. दूसरी ओर सोनामुखी ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष दिव्येंदु सेन ने पार्टी की संलिप्तता से इनकार किया. छातना में सत्यनारायण मुखर्जी पर हमला, राज्य मार्ग जाम छातना के भाजपा विधायक सत्यनारायण मुखर्जी ने आरोप लगाया कि इंदपुर थाना क्षेत्र के डांगा बारोबिंडा में उनकी गाड़ी रोककर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की गई. उन्होंने हमलावरों को तृणमूल से जुड़ा बताया और पुलिस पर फोन नहीं उठाने का आरोप लगाया. इसके विरोध में इंदपुर बस स्टैंड पर खातड़ा-बांकुड़ा राज्य मार्ग जाम किया गया. तृणमूल इंदपुर ब्लॉक अध्यक्ष रेजाउल खान ने कहा कि पार्टी का इससे कोई संबंध नहीं है और यह स्थानीय असंतोष का नतीजा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >