अवैध खनन मामले में टुलू मंडल का कार्यालय सील, बीरभूम में देर रात हुई बंगाल पुलिस की कार्रवाई

बीरभूम में अवैध पत्थर कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टूलू मंडल के कार्यालय को सील कर दिया है. इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है.

बीरभूम से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

बीरभूम जिले में अवैध पत्थर कारोबार और उससे जुड़े मामलों की जांच के बीच रविवार प्रातः पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहम्मद बाजार क्षेत्र स्थित सोतशाल में टूलू मंडल के कार्यालय को सील कर दिया. इस कार्रवाई के दौरान पहले से गिरफ्तार आरोपी मीनार मंडल को भी पुलिस अपने साथ मौके पर लेकर पहुंची थी.

मीनार मंडल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मीनार मंडल की मौजूदगी में अधिकारियों ने कार्यालय का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार्यालय पर ताला लगाकर उसे सील कर दिया.कार्रवाई देर रात तक चली, जिसके चलते इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

आर्थिक लेन-देन की हो रही जांच

बताया जा रहा है कि अवैध पत्थर कारोबार और उससे जुड़े आर्थिक लेन-देन की जांच के सिलसिले में पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. इसी क्रम में पहले मीनार मंडल को गिरफ्तार किया गया था. अब उसकी निशानदेही और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने टूलू मंडल के कार्यालय पर कार्रवाई की है.

सभी बरामद साक्ष्यों की जांच कर रही पुलिस

जांच एजेंसियां कार्यालय से जुड़े दस्तावेजों, रिकॉर्ड और अन्य संभावित साक्ष्यों की भी जांच कर रही हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानून के अनुसार कदम उठाए जाएंगे.

कुछ भी जानकारी देने से पुलिस कर रही परहेज

इस कार्रवाई के बाद पूरे मोहम्मदबाजार और आसपास के क्षेत्रों में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक मामले के संबंध में विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अवैध पत्थर खदानों को बंद करने का नोटिस

गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने शनिवार को मोहम्मद बाजार और रामपुरहाट के आठ अवैध पत्थर खदानों को बंद करने का नोटिस जारी कर दिया गया था. इसके साथ ही टूलू मंडल के रिश्तेदार शेख वसीम को दार्जिलिंग से गिरफ्तार किया और उसे दस दिनों के पुलिस रिमांड पर लेकर जांच कर रही है.

Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >