लोकसभा चुनाव में बीरभूम कोर कमेटी ने बेहतर प्रदर्शन किया: अनुब्रत मंडल

जिले के रामपुरहाट दो ब्लॉक में रविवार को आयोजित विजया मिलन समारोह कार्यक्रम में तृणमूल नेता अनुब्रत मंडल ने कहा कि उनकी अनुपस्थिति में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बनायी गयी बीरभूम जिला कोर कमेटी ने गत लोकसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया.

बीरभूम.

जिले के रामपुरहाट दो ब्लॉक में रविवार को आयोजित विजया मिलन समारोह कार्यक्रम में तृणमूल नेता अनुब्रत मंडल ने कहा कि उनकी अनुपस्थिति में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बनायी गयी बीरभूम जिला कोर कमेटी ने गत लोकसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया. अनुब्रत मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गठित कोर कमेटी की साख सबके सामने है. अनुब्रत मंडल ने लोकसभा चुनाव में 11 विधानसभा सीटें जीतने के लिए कोर कमेटी को धन्यवाद भी दिया. उन्होंने कहा कि सीएम ने काफी सूझबूझ के साथ इस कोर कमेटी को बनाकर जिले में चुनाव के नतीजे को बेहतर कर तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में अच्छा परफॉर्मेंस दिलाया है. कोर कमेटी की आवश्यकता जिले में जरूरी है. मौके पर तृणमूल कांग्रेस नेता विधायक आशीष बनर्जी, विधायक विकास राय चौधरी समेत अन्य नेता और विधायक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >