नलहाटी में टोटो-ट्रक की टक्कर दो की लोगों की मौत, एक घायल

पालुवान बाबा मजार शरीफ के सामने 14 नंबर राजमार्ग पर हादसा

सड़क जाम कर स्थानीय लोगों का विरोध

बीरभूम. जिले के नलहाटी थाना क्षेत्र में पालुवान बाबा मजार शरीफ के सामने 14 नंबर राजमार्ग पर रविवार दोपहर टोटो और ट्रक की टक्कर में टोटो चालक समेत दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी.

हादसे के बाद सड़क अवरोध ः दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर अवरोध कर दिया और पुलिस को घेरकर विरोध जताया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल की पहचान रेजाउल शेख के रूप में हुई है.

मृतकों की पहचान ः मृत टोटो चालक का नाम कलीमुद्दीन शेख बताया गया है, जो नलहाटी के तेज हाटी ग्राम का निवासी था. दूसरे मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है. इस हादसे में एक बछड़े की भी मौत हो गयी.

तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर का आरोप

स्थानीय लोगों के अनुसार, गोपालपुर मवेशी हाट से दो बछड़े खरीदकर टोटो से घर लौटते समय एक तेज गति से आ रही प्याज लदी ट्रक ने टोटो को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. एक अन्य यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >