पुरुलिया. बीते मंगलवार को सुबह शहर के गौशाला मोड़ से कुछ दूर रेल पुल के नीचे शहर के रहनेवाले सुरेश सूत्रधर(22) नामक युवक का लहूलुहान शव पाया गया था. पीड़ित परिवार ने युवक की हत्या का शक जताते हुए शिकायत की थी. उसके आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच करते हुए 48 घंटों के अंदर दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के नाम कुसुम पांडेय, चुमकी पांडेय और इमरान अंसारी(23) बताये गये हैं. कुसुम व चुमकी रिश्ते में बहनें हैं. दोनों शहर के चूनाभट्टी इलाके की रहनेवाली हैं. जबकि इमरान अंसारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भांगड़ा इलाके का बाशिंदा है. शुक्रवार को पुरुलिया जिला अदालत में पेश करने पर तीनों आरोपियों को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में लॉकअप भेज दिया गया है. मामले को पुलिस त्रिकोणीय प्रेम का नतीजा मान कर चल रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
