टोटो की बैटरी चुराने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, बेल पर छूटे

अंडाल थाने की उखड़ा फांड़ी के तहत शंकरपुर कैंटीन इलाके से टोटो की बैटरी चुराने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार किये गये. उनके नाम शेख साहेब, शेख राजा व शेख सईदुल बताये गये हैं.

अंडाल.

अंडाल थाने की उखड़ा फांड़ी के तहत शंकरपुर कैंटीन इलाके से टोटो की बैटरी चुराने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार किये गये. उनके नाम शेख साहेब, शेख राजा व शेख सईदुल बताये गये हैं. उनके कब्जे से चोरी की चार बैटरियां भी बरामद की गयीं. गुरुवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश करने पर तीनों आरोपियों की जमानत अर्जी मंजूर हो गयी. इसके बाद तीनों आरोपी छोड़ दिये गये. हाल में शंकरपुर कैंटीन इलाके में कई टोटो से बैटरियां चोरी हुई हैं. टोटोवालों की कई शिकायतें मिलने के बाद उखड़ा फांड़ी की पुलिस जांच में जुटी. इस क्रम में बुधवार रात शंकरपुर कैंटीन इलाके से तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया. पता चला है कि तीनों आरोपी उसी इलाके के बाशिंदे हैं. इनके कब्जे से चोरी की चार बैटरियां पुलिस ने बरामद कर ली हैं. हवालात में आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर यह जानने में लगी है कि बैटरी चोरी में उनके साथ क्या कुछ और लोग भी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >