साहापुर गांव में धान के खेत में बत्तख के जाने पर बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या

जिले के इलम बाजार थाना क्षेत्र के जयदेव स्थित साहापुर गांव में धान के खेत में बत्तख चले जाने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक 66 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी.

बीरभूम.

जिले के इलम बाजार थाना क्षेत्र के जयदेव स्थित साहापुर गांव में धान के खेत में बत्तख चले जाने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक 66 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

बत्तखों के जाने से शुरू हुआ विवाद

पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम रमजान शेख (66) है. जानकारी के अनुसार रमजान शेख की बत्तखें हसमत शेख के धान के बीज फेंके गए खेत में चली गयीं थीं. इसी बात को लेकर हसमत शेख की पत्नी और रमजान शेख के बीच कहासुनी हुई. विवाद बढ़ने पर मामला दोनों परिवारों के पुरुष सदस्यों तक पहुंच गया. आरोप है कि हसमत शेख और उसके परिवार के कई लोगों ने लाठी, डंडा और रॉड से रमजान शेख पर हमला कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटों के साथ भी मारपीट की गयी.

अस्पताल में हुई मौत

गंभीर रूप से घायल रमजान शेख को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. मामले में थाना में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने हसमत शेख और उसके परिवार के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते को लेकर पहले से दोनों परिवारों के बीच तनाव था. पुलिस गांव में स्थिति पर नजर रखे हुए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >