बंदूक दिखा लूट के आरोप में चार अरेस्ट, पांच दिनों की रिमांड

बंदूक दिखा कर लूटपाट करने के आरोप में मानबाजार थाने की पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया.

पुरुलिया.

बंदूक दिखा कर लूटपाट करने के आरोप में मानबाजार थाने की पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया. मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात मानबाजार पैराचाली रोड पर कड़ाधरा गांव के पास बलरामपुर से आए एक गाय व्यापारी पर आरोपियों ने हमला कर दिया. ग्रामीणों की चीखपुकार सुनकर आरोपी भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर तीन को पकड़ लिया. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई. पूछताछ के बाद चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एसके. अनवर, मोहम्मद आलम, सुदीप बाउरी व अंकित बाउरी के रूप में हुई है. सभी आरोपी इसी थाना क्षेत्र के बाशिंदे बताये गये हैं. पुलिस का दावा है कि उनके पास से एक बंदूक व एक बाइक जब्त की गयी है. बुधवार को पुरुलिया जिला अदालत में पेश करने पर आरोपियों को जमानत अर्जी खारिज करते हुए पांच दिनों की पुलिस रिमांड में हवालात भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >