दुर्गापुर.
शहर के सिटी सेंटर स्थित महकमा शासक कार्यालय में कल-कारखानों से होते प्रदूषण को रोकने के मुद्दे पर प्रशासनिक बैठक हुई. बर्दवान-दुर्गापुर के सांसद कीर्ति झा आजाद के नेतृत्व में हुई बैठक में महकमा शासक सौरभ चटर्जी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कई अधिकारी मौजूद थे. इसमें बढ़ते प्रदूषण को रोकने के प्रभावी तरीकों पर चर्चा की गयी और संबद्ध अधिकारियों को रिपोर्ट पेश करने को कहा गया. बाद में सांसद ने बताया कि दुर्गापुर शिल्पांचल में प्रदूषण बढ़ना चिंताजनक है. कल-काखानों से निकलता काला धुआं मानव जीवन एवं समाज के विकास में बाधक बन रहा है. इसकी जिम्मेवारी से कारखानों के मालिक बच नहीं सकते. फैक्टरियों में प्रदूषण नियंत्रक यंत्र का सही ढंग से उपयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे आबोहवा जहरीली होती जा रही है. समस्या से निपटने के लिए विभाग को सक्रिय होना चाहिए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
