पटना-धनबाद इंटरसिटी के इंजन पर गिरी पेड़ की डाल, लगी आग

आसनसोल रेलवे डिवीजन अंतर्गत सीतारामपुर और कुल्टी के बीच में पटना से आ रही पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन पर एक डाल गिर जाने से आग लग गयी.

आसनसोल.

आसनसोल रेलवे डिवीजन अंतर्गत सीतारामपुर और कुल्टी के बीच में पटना से आ रही पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन पर एक डाल गिर जाने से आग लग गयी. आपात स्थिति को देखते हुए गार्ड और ड्राइवर ने सूझबूझ से काम लिया. आनन-फानन में बचाव कार्य के दौरान गिट्टी पर पैर स्लिप कर जाने से गिर कर एक गार्ड घायल हो गये. सर से खून बहने लगा, पर रूमाल बांध कर खून को रोकने की कोशिश की. घटना की खबर पाकर रेल प्रशासन के अधिकारी तुरंत पहुंचे और आग बुझाने तथा डाल को काट कर हटाने के कार्य में सभी जुट गये. इसी बीच बारिश भी होने लगी, जिससे काफी फर्क पड़ा, यात्रियों ने राहत की सांस ली. यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों की बचाव कार्य में तत्परता देख सबकी प्रशंसा की. ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों ने माना कि रेल कर्मियों की तत्परता से बड़ा नुकसान टल गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >