मरीज की मौत के बाद निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा

शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया.

आसनसोल.

शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गयी और हालात संभालने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा. मृतका का नाम जमीला खातून (65) बताया गया है.

उनके बेटे मोहम्मद इरफान ने बताया कि मां को शुगर बढ़ने और लो ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने शाम 7.45 बजे मौत की सूचना दी, जबकि उनका दावा है कि जमीला खातून की मौत शाम करीब 5 बजे ही हो गयी थी. परिजनों के अनुसार उस समय डॉक्टर उनके सीने पर सीपीआर कर रहे थे. परिवार का कहना है कि सही समय पर उचित इलाज नहीं किया गया और मरीज को अस्पताल में रोके रखा गया. बकाया राशि मांगने का इल्जाम

मोहम्मद इरफान ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन बकाया राशि की मांग कर रहा है और भुगतान से पहले शव सौंपने से इनकार किया जा रहा है. घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध जताया और तोड़फोड़ की. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. परिजनों का कहना है कि वे मामले में न्याय चाहते हैं, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >