राशन शॉप में फंदे से लटका मिला डीलर का शव, जांच में जुटी पुलिस

जिला के पारा थाना क्षेत्र के झापरा गांव की राशन शॉप में उसके डीलर का लटका शव मिलने से सनसनी फैल गयी.

पुरुलिया.

जिला के पारा थाना क्षेत्र के झापरा गांव की राशन शॉप में उसके डीलर का लटका शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक का नाम अवनी कुमार मांझी(63) बताया गया है. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची औरअचेत वृद्ध को नजदीकी पारा प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत करार दिया. उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने ऑटोप्सी के लिए पुरुलिया देवेन महतो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. बताया गया है कि बुधवार सुबह भी वह अपने घर से पास के तालाब में नहाने गये थे, पर काफी देर बाद भी नहीं लौटे. तब परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. इस क्रम में घर के कुछ दूर राशन दुकान के अंदर उन्हें छत से फंदे के सहारे लटका अचेत पाया गया. घटना को लेकर थाने में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में लग गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >