महाकुंभ से लौट रही बस गलसी में दुर्घटनाग्रस्त, 27 यात्री हुए घायल

बुधवार को सुबह पूर्व बर्दवान के गलसी थाना क्षेत्र के बडमुड़िया के पास नेशनल हाइवे(एनएच) -19 पर महाकुंभ से तीर्थयात्रियों को वापस ला रही बस बेकाबू होकर एक डंपर से भिड़ी और फिर पलट गयी. इसमें बस के अंदर सवार करीब 27 लोग घायल हो गयी. घटना के बाद बचाव कार्य करते हुए स्थानीय लोगों व पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस से घायलों को निकाला और पहले स्थानीय ब्लॉक अस्पताल ले गये.

बर्दवान/पानागढ़.

वहां बुरी तरह जख्मी आठ लोगों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि निजी बस में सवार लोग उत्तर 24 परगना के बशीरहाट के रहनेवाले हैं. ये लोग गत 21 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ नहाने गये थे. वहां स्नान के बाद बस से लौटते समय बुधवार को यहां गलसी में हादसा हो गया. इसकी खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को नजदीकी ब्लॉक अस्पताल पहुंचया. इस बीच, हादसे के मद्देनजर राष्ट्रीय मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही. बाद में पुलिस के हस्तक्षेप पर वहां से यातायात सामान्य हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >