चौरंगी फांड़ी के पास हादसे में बांकुड़ा के दो लोगों की मौत, छह जख्मी

कुल्टी थाने के अधीन चौरंगी फांड़ी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बांकुड़ा के विष्णुपुर के अयोध्या गांव के रहनेवाले दो लोगों की मौत हो गयी,जबकि चार अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गये. बताया गया कि हादसे में महाकुंभ जा रहे दो परिवारों की चार महिलाओं सहित कुल छह लोग घायल हो गये.

आसनसोल.

कुल्टी थाने के अधीन चौरंगी फांड़ी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बांकुड़ा के विष्णुपुर के अयोध्या गांव के रहनेवाले दो लोगों की मौत हो गयी,जबकि चार अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गये. बताया गया कि हादसे में महाकुंभ जा रहे दो परिवारों की चार महिलाओं सहित कुल छह लोग घायल हो गये. मृतकों के नाम शांतनु मुखर्जी (65) व शैलेन बनर्जी(60) बताये गये हैं. घायलों के नाम सौरभ मुखर्जी, मनसा मुखर्जी, अनन्या मुखर्जी (27), रूंपा बनर्जी, शिउली कर्मकार और ड्राइवर सोमनाथ चक्रवर्ती बताये गये हैं. शिउली कर्मकार की हालत अस्पताल में गंभीर बतायी गयी है. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया. घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक बांकुड़ा के विष्णुपुर के अयोध्या गांव से एक ही परिवार के आठ सदस्य प्रयागराज में लगे महाकुंभ में स्नान के लिए लग्जरी कार से निकले थे. रास्ते में कुल्टी थाना क्षेत्र के चौरंगी चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. तेज रफ्तार लॉरी के धक्के से कार सामने खड़े टैंकर से जा टकरायी. घायल कार चालक सोमनाथ चक्रवर्ती ने बताया कि जब लॉरी ने ठोकर मारी, तब कार 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. इसके फलस्वरूप कार सामने खड़े टैंकर से जा भिड़ी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >