पुुरुलिया में भी उच्च माध्यमिक परीक्षा का आगाज

सोमवार को पूरे बंगाल के साथ पुरुलिया में भी कड़ी सुरक्षा के बीच उच्च माध्यमिक परीक्षा का आगाज हो गया. पहले दिन सुबह 10 बजे से जिला के 85 परीक्षा-केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई. परीक्षा-केंद्र में घुसने से पहले पहली बार परीक्षार्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गयी.

पुरुलिया.

सोमवार को पूरे बंगाल के साथ पुरुलिया में भी कड़ी सुरक्षा के बीच उच्च माध्यमिक परीक्षा का आगाज हो गया. पहले दिन सुबह 10 बजे से जिला के 85 परीक्षा-केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई. परीक्षा-केंद्र में घुसने से पहले पहली बार परीक्षार्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गयी. सुरक्षा के लिए हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. इस बार कुल 19409 परीक्षार्थी उच्च माध्यमिक परीक्षा दे रहे हैं.

इनमें 9600 छात्र एवं 9809 छात्राएं हैं. जिला के बलरामपुर, झालदा बाघमुंडी इलाकों में हाथी के आतंक के मद्देनजर वन विभाग व प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों के लिए विशेष वाहन की व्यवस्था की गयी है. इसके जरिये परीक्षार्थियां को परीक्षा-केंद्र तक पहुंचाया गया. प्रथम दिन भाषा के पहले पर्चे का इम्तिहान हो गया. जिला उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पहला दिन शांतिपूर्ण रहने का दावा किया. इस दिन जिला के कई हिस्सों में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और स्वयंसेवी संस्थाओं ने उच्च माध्यमिक परीक्षार्थियों को पानी से भरी बोतल, फूल व कलम आदि भेंट किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >