की गयी है वृद्ध गार्ड की हत्या परिजनों ने जताया शक

दुर्गापुर स्टील टाउनशिप स्थित एचएससीएल कॉलोनी के गोदाम से बुधवार शाम बुजुर्ग सुरक्षाकर्मी का सड़ा-गला शव पाया गया है. मृतक का नाम मंगल पासवान(60) और ठिकाना टाउनशिप का नागार्जुन इलाका बताया गया है.

दुर्गापुर.

दुर्गापुर स्टील टाउनशिप स्थित एचएससीएल कॉलोनी के गोदाम से बुधवार शाम बुजुर्ग सुरक्षाकर्मी का सड़ा-गला शव पाया गया है. मृतक का नाम मंगल पासवान(60) और ठिकाना टाउनशिप का नागार्जुन इलाका बताया गया है. परिजनों ने पुलिस से वृद्ध की हत्या का शक जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. इससे पहले पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए विधाननगर अस्पताल भेज दिया है. स्थानीय सूत्रों की मानें, तो मंगल पासवान लंबे समय से कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड का काम करते थे. बीते दो दिनों से वह अपने घर नहीं गये थे. परिजनों ने जब उन्हें फोन किया, तो फोन नहीं उठा. उस रात मंगल पासवान को खोजते हुए उनकी सास कॉलोनी में आयीं, जहां देखा कि गोदाम का दरवाजा खुला था और अंदर मंगल पासवान का शव देख वह चीख पड़ीं. फिर घटना की खबर परिजनों को दी. मंगल पासवान के बेटे राजेश पासवान ने बताया कि वह करीब छह वर्ष पहले यहां काम करता था.

यहां अक्सर चोरी हुआ करती है. उसके पिता लंबे समय से यहां गोदाम में गार्ड की नौकरी कर रहे हैं. हर दिन एक बार वह घर जरूर जाते थे. दो दिन पहले उसकी पिता से बातचीत हुई थी. फिर फोन पर उनसे संपर्क नहीं हो पाया. राजेश को लगता है कि उसके पिता की हत्या की गयी है. इस बारे में एसीपी सुबीर रॉय ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >