बाइक राइडर्स एसोसिएशन ने नारी उत्पीड़न को लेकर पेश किया नुक्कड़ नाटक

बच्चियों को बताये गुड टच, बैड टच

बर्नपुर. रानीगंज के बल्लभपुर के कुछ बाइक राइडर्स ने रविवार को चित्रा मोड़ के पास नारी उत्पीड़न पर एक नुक्कड़ नाटक पेश किया. इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने जागरूकता अभियान के माध्यम से बच्चियों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया. साथ ही नुक्कड़ नाटक में नारी उत्पीड़न की दास्तां को बयान किया गया. उन्होंने बताया कि आज समाज की नारी हर प्रकार से प्रताड़ित हो रही है. चाहे घर के बाहर हो या घर के भीतर. किसी न किसी रूप में नारियों का अत्याचार होता ही रहता है. नारी सुरक्षा की मांग को लेकर रानीगंज से बाइक रैली निकाली गयी जो चित्रा मोड़ के पास पहुंची. इसके बाद नुक्कड़ नाटक पेश किया गया. संगठन के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक रविवार को विभिन्न इलाकों में महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाता है. नुक्कड नाटक के माध्यम से महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति प्रेरित किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >