‘बंगाल में भाजपा की जीत तय, जन-जन की आवाज बनें कार्यकर्ता’

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अध्यक्ष पद संभालने के बाद अपने पहले पश्चिम बंगाल दौरे के दूसरे दिन पश्चिम बर्दवान जिले के रानीगंज पहुंचे.

रानीगंज.

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अध्यक्ष पद संभालने के बाद अपने पहले पश्चिम बंगाल दौरे के दूसरे दिन पश्चिम बर्दवान जिले के रानीगंज पहुंचे. रानीगंज स्पोटर्स असेंबली में पश्चिम बर्दवान जिले की कुल नौ विधानसभा सीटों को लेकर अहम सांगठनिक बैठक की. इसमें उन्होंने कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत सुनिश्चित है, बस कार्यकर्ताओं को संगठन की शक्ति को झोली से निकाल कर बूथ स्तर तक पहुंचाना होगा.

पुष्पवर्षा व ढोल-नगाड़ों से स्वागत

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर रानीगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था.उन पर फूलों की बौछार की गई और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य अभिनंदन हुआ. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, शमीक भट्टाचार्य, राज्य प्रभारी सुनील बंसल, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, राष्ट्रीय आईटी सेल के अमित मालवीय,राज्य के सांगठनिक संयुक्त सचिव सतीश धंद, छत्रिश गढ़ के सांगठनिक सचिव पवन सहाय, राजस्थान के विधायक जीतेन गोड़वाल पुरुलिया के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो,कृष्णेन्दू मुखर्जी,सभापति सिंह,पवन सिंह सह अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे ,कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य,विधायक अग्निमित्रा पॉल,काकुली घोष, अपूर्व हाजरा,रवि केशरी,मनोज ओझा सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्तायों की अहम भूमिका रही.

जीत के लिए ”क्लब कनेक्ट” और ”बूथ मीटिंग” की रणनीति

नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए विशेष रणनीति साझा की.उन्होंने कहा बंगाल की संस्कृति में क्लबों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्थानीय क्लबों के पदाधिकारियों और सदस्यों से सीधा संपर्क साधने और जन आधार बनाने का निर्देश दिया. प्रत्येक बूथ पर महीने में कम से कम 4-5 बैठकें करने, कर्मसूची बनाने और उसका रिव्यु (समीक्षा) करने का लक्ष्य दिया गया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इच्छा के अनुरूप देश की ””आधी आबादी”” को भाजपा से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए. महिला मोर्चा को घर-घर जाकर महिला मतदाताओं से संवाद करने को कहा गया.

सोशल मीडिया और बस्ती स्तर पर जनसंपर्क

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आधुनिक दौर में प्रचार के लिए सोशल मीडिया के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने हर छोटे-बड़े कार्य को फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएं.साथ ही, उन्होंने निर्देश दिया कि पार्टी पदाधिकारी कार्यों को अपने तक सीमित न रखकर कार्यकर्ताओं के बीच बांटें ताकि कार्यक्षमता बढ़े. उन्होंने कहा कि हमें केवल राजनीति नहीं करनी, बल्कि बस्ती-बस्ती जाकर लोगों के सुख-दुख का भागीदार बनना है. जब हम जन-जन से जुड़ेंगे, तभी सत्ता परिवर्तन संभव होगा.

नौ सीटों पर सांगठनिक मजबूती का लक्ष्य

बैठक में पश्चिम बर्दवान जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर विशेष ध्यान देने की बात कही गयी. भाजपा के जिलाध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य और विधायक अग्निमित्रा पॉल की देखरेख में हुई बैठक में जिला व मंडल स्तर के करीब 90 मुख्य कार्यकर्ताओं ने अगले चुनावों के लिए पूरी ताकत झोंकने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >