आसनसोल पटेल समाज के नवरात्र उत्सव में पहुंचे शत्रुघ्न

आसनसोल पटेल समाज द्वारा नवरात्र पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आसनसोल स्थित पटेल भवन में नवरात्र के उपलक्ष्य में नौ दिनों तक गरबा और डांडिया का आयोजन किया गया है.

आसनसोल.

आसनसोल पटेल समाज द्वारा नवरात्र पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आसनसोल स्थित पटेल भवन में नवरात्र के उपलक्ष्य में नौ दिनों तक गरबा और डांडिया का आयोजन किया गया है. जिसमें पटेल समाज के लोग बड़ी संख्या में हिस्सा ले रहे हैं. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हुए. पटेल समाज के विशिष्ट समाजसेवी तुलसी भाई पटेल व अध्यक्ष मणिलाल पटेल ने उनका स्वागत किया. युवा मंच के अध्यक्ष एवं विशिष्ट व्यवसायी आशीष पटेल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पटेल समाज द्वारा नवरात्र पर यह आयोजन किया जाता है. जिसका समापन शरद पूर्णिमा के दिन होगा. इस दौरान पारंपरिक डांडिया एवं गरबा का आयोजन होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >