आंगनबाड़ी कर्मी गीता दत्त की हत्या से सनसनी

मंगलवार सुबह शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के वास्ते सिउड़ी सदर अस्पताल भेज दिया.

घर के अंदर मिला रक्तरंजित शव कई सामान भी गायब बीरभूम. जिले के सैंथिया थाना क्षेत्र के वार्ड 16 स्थित बेहुला पाड़ा में सोमवार देर रात आंगनबाड़ी कर्मी गीता दत्त (52) की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया. इसकी सूचना पाते ही सैंथिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गयी. मंगलवार सुबह शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के वास्ते सिउड़ी सदर अस्पताल भेज दिया. दत्त परिवार के सदस्यों के अनुसार, रात में घर के अंदर गीता दत्त का रक्तरंजित शव पड़ा मिला. घर के सामान इधर-उधर बिखरे थे. कई सामान गायब भी हैं. परिवार ने गीता दत्त की हत्या का आरोप लगाया है. घर से कई सामान गायब हैं, जिससे लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जतायी जा रही है.

इलाके में तनाव, गिरफ्तारी की मांग

घटना के बाद बेहुला पाड़ा में उत्तेजना का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पड़ोसियों ने सबसे पहले शव देखा और सैंथिया थाना को सूचना दी. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. सैंथिया थाना की पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >