सैंटा क्लॉज ने गाड़ीवालों को समझाये ट्रैफिक नियम, भेंट किया गुलाब का फूल

आगामी 25 दिसंबर को क्रिसमस यानी बड़े दिन को लेकर शहर में तैयारियां चल रही हैं. इस बीच, ट्रैफिक पुलिस ने सैंटा क्लॉज के सहारे गाड़ीवालों को ट्रैफिक नियम समझाये और नियम तोड़ने पर चालान काटने के बजाय गुलाब के फूल भेंट किये.

दुर्गापुर.

आगामी 25 दिसंबर को क्रिसमस यानी बड़े दिन को लेकर शहर में तैयारियां चल रही हैं. इस बीच, ट्रैफिक पुलिस ने सैंटा क्लॉज के सहारे गाड़ीवालों को ट्रैफिक नियम समझाये और नियम तोड़ने पर चालान काटने के बजाय गुलाब के फूल भेंट किये. बुधवार को दुर्गापुर के ओल्ड कोर्ट मोड़ के पास सैंटा क्लॉज को बाइकर्स व अन्य गाड़ीवालों को ट्रैफिक नियम समझाते हुए देखा गया. क्रिसमस से पहले सांता को सड़क पर खड़ा देख कर लोगों में कौतूहल जागा.

पास जाकर देखा, तो सैंटा क्लॉज गाड़ीवालों को नियम समझा रहे थे और साथ ही गुलाब के एक फूल भेंट कर रहे थे. सैंटा क्लॉज ने हेलमेट व सीट बेल्ट लगाये बिना गाड़ी चलानेवालों को अपने अंदाज में सावधान किया. दुर्गापुर ट्रैफिक इंस्पेक्टर (थ्री) संजीव तिवारी ने कहा कि क्रिसमस से पहले सैंटा क्लॉज के साथ ‘सेफ ड्राइव, सेव लाइफ’ के तहत जागरूकता अभियान चलाना दिलचस्प रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >