आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा ने यात्री का छूटा हुआ बैग लौटाया

आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा की ओर से यात्री का प्लेटफार्म में छूटा हुआ बैग लौटाया गया. आरपीएफ के अनुसार सोमवार की सुबह आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा के एएसआइ वीपी सिंह तथा कांस्टेबल टी कुंडू ने बांकुड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक की नियमित जांच के दौरान देखा कि पुराने फुट ओवर ब्रिज के पास बेंच पर एक नीले रंग का लावारिस बैग पड़ा हुआ है.

बांकुड़ा.

आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा की ओर से यात्री का प्लेटफार्म में छूटा हुआ बैग लौटाया गया. आरपीएफ के अनुसार सोमवार की सुबह आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा के एएसआइ वीपी सिंह तथा कांस्टेबल टी कुंडू ने बांकुड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक की नियमित जांच के दौरान देखा कि पुराने फुट ओवर ब्रिज के पास बेंच पर एक नीले रंग का लावारिस बैग पड़ा हुआ है. उपलब्ध यात्रियों से पूछे जाने पर कोई भी उस बैग को लेने के लिए आगे नहीं आया. हालांकि पीए सिस्टम के माध्यम से बैग के बारे में घोषणा की गयी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

इसे ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत बरामद किया गया. इसके बाद इसे आरपीएफ पोस्ट में रखा गया तथा काफी प्रयासों के बाद मामले की जानकारी इसके मालिक को दी गयी तथा उसे उचित दस्तावेजों के साथ आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा में उपस्थित होकर अपना बैग लेने की सलाह दी गयी. बरामद बैग का मालिक आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा में उपस्थित हुआ, जहां सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद नकदी और कपड़ों के सामान के साथ बरामद हैंड बैग उसे सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >