एनएच-60 पर सड़क हादसा, युवक की मौत

काम खत्म कर वह रात करीब 9.30 बजे बाइक से घर लौट रहा था.

बांकुड़ा. जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. गुरुवार रात बांकुड़ा और रानीगंज के बीच नेशनल हाइवे-60 पर घटकग्राम चौराहे के पास घटना हुई. पुलिस ने मृतक की पहचान बिजय मंडल(22) के रूप में की है. वह सालतोड़ा थाना क्षेत्र के सुखबैद गांव का निवासी था. बताया गया है कि बिजय मंडल कुछ महीने पहले मेजिया थाना क्षेत्र के जामकुरी इलाके में एक डेयरी प्रोजेक्ट से जुड़ा था. काम खत्म कर वह रात करीब 9.30 बजे बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान हादसा हुआ. गंगाजलघाटी थाना की पेट्रोलिंग टीम को घटकग्राम चौराहे के पास एक नर्सरी के सामने वह खून से लथपथ मिला. पुलिस उसे अमरकानन रूरल हॉस्पिटल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जांच में आशंका है कि किसी लॉरी या डंपर की टक्कर से बिजय मंडल की मौत हुई. पुलिस ने बताया कि लोकल टोल गेट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे ताकि संबंधित वाहन की पहचान हो सके. इलाका डीवीसी के मेजिया पावर प्रोजेक्ट से सटा है, जहां दिन-रात भारी वाहनों की आवाजाही रहती है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क ढांचा पर्याप्त नहीं है और आये दिन हादसे हो रहे हैं. जिला पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक गार्ड ऑफिस खोला है, फिर भी दुर्घटनाएं थम नहीं रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >