सड़क हादसे में निजी स्कूल की प्रिंसिपल की मौत

बुधवार को बिष्णुपुर के बनकामारपुर में पूलकार से चौपहिया वाहन की टक्कर में निजी स्कूल की प्रिंसिपल की मौत हो गयी. मृतका का नाम रूमा विश्वास(30) बताया गया है. वे जिले के जयपुर के पास जूजुर ग्राम में रहती थीं.

बांकुड़ा.

बुधवार को बिष्णुपुर के बनकामारपुर में पूलकार से चौपहिया वाहन की टक्कर में निजी स्कूल की प्रिंसिपल की मौत हो गयी. मृतका का नाम रूमा विश्वास(30) बताया गया है. वे जिले के जयपुर के पास जूजुर ग्राम में रहती थीं. दुर्घटना में छह छात्र व चालक जख्मी हो गये.

घायलों को नजदीकी बिष्णुपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस के मुताबिक बुधवार को सुबह करीब 10:00 बजे बिष्णुपुर-जयपुर रोड पर धान से लदी गाड़ी को ओवरटेक करते समय पूलकार की बगल वाली गाड़ी से टक्कर हो गयी. पूलकार में निजी स्कूल की प्रिंसिपल भी सवार थीं. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और मौत की पुष्टि के बाद महिला के शव को ऑटोप्सी के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया. हादसे की सूचना पाकर स्कूल के अधिकारियो ने अस्पताल में जाकर घायल बच्चों का हाल जाना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >