नानूर में भाजपा मंडल अध्यक्ष को माला-धोती भेज कर जान की धमकी

जिले के नानूर विधानसभा क्षेत्र के थुपसरा स्थित कुरग्राम में बुधवार सुबह भाजपा मंडल-03 के अध्यक्ष रामकृष्ण मंडल को श्वेत फूलों की माला, सफेद धोती, अगरबत्ती व मिठाई का पैकेट भेज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है.

बीरभूम.

जिले के नानूर विधानसभा क्षेत्र के थुपसरा स्थित कुरग्राम में बुधवार सुबह भाजपा मंडल-03 के अध्यक्ष रामकृष्ण मंडल को श्वेत फूलों की माला, सफेद धोती, अगरबत्ती व मिठाई का पैकेट भेज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है. घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. रामकृष्ण मंडल के परिवार ने भय का माहौल होने की बात कही है.

घर के गेट पर टांग गया झोला

रामकृष्ण मंडल ने आरोप लगाया कि रात में उनके घर के मुख्य दरवाजे पर हरे रंग के झोले में सफेद खोई, रजनीगंधा की माला, सफेद धोती, अगरबत्ती और मिठाई रखकर टांग दिया गया. उनका कहना है कि यह इशारा था कि तृणमूल कांग्रेस में शामिल नहीं होने पर अंजाम भुगतना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि वे इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं.

आरोपों को तृणमूल ने नकारा, जांच में जुटी पुलिस

भाजपा नेताओं ने घटना की निंदा की है और इसे राजनीतिक दबाव बताया है. आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से रामकृष्ण मंडल पर दल-बदलने का दबाव बनाया जा रहा था. हालांकि स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने इन आरोपों से इनकार किया है. मामले को लेकर स्थानीय थाने में शिकायत की गयी है और पुलिस जांच-पड़ताल में लग गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >