कंक्रीट मिक्सिंग वैन के धक्के से जख्मी

सोमवार को शहर के एमएएमसी स्थित ओवरब्रिज से लगे जीटी रोड पर कंक्रीट मिक्सिंग वैन यानी सीमेंट से ढलाई करनेवाले वाहन की ठोकर लगने से बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया. इसकी खबर मिलते ही हाइवे एंबुलेंस एवं ट्रैफिक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं कंक्रीट मिक्सिंग वैन को जब्त कर घायल बाइक चालक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गयी.

दुर्गापुर.

स्थानीय लोगों ने बताया कि कंक्रीट मिक्सिंग वैन जीटी रोड से गुजर रहा था, तभी सामने से मोटरसाइकिल आकर उससे भिड़ गयी. घटना के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और कंक्रीट मिक्सिंग वैन और बाइक को जब्त कर थाने ले गयी. घटना की जांच में पुलिस लग गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >