नाबालिग से रेप का आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना के डेढ़ माह बाद दुर्गापुर थाने की पुलिस ने मामले में फरार आरोपी नारायण मजूमदार उर्फ रॉनी(28) को पड़ोसी राज्य झारखंड के पाकुड़ से गिरफ्तार कर लिया.

दुर्गापुर.

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना के डेढ़ माह बाद दुर्गापुर थाने की पुलिस ने मामले में फरार आरोपी नारायण मजूमदार उर्फ रॉनी(28) को पड़ोसी राज्य झारखंड के पाकुड़ से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी मूलत: कमलपुर ग्राम के कमलतला इलाके का निवासी है. उसके खिलाफ पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस नंबर 18/26 के तहत मामला दर्ज कर पड़ताल की जा रही है. शनिवार को पाकुड़ से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर आरोपी को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. वहां से उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में हवालात भेज दिया गया. सांसद कीर्ति आजाद से मिले थे परिजन पीड़िता के परिजन शुक्रवार को सांसद कीर्ति आजाद के आवास पहुंचे थे. उन्होंने पुलिस की सुस्ती का आरोप लगाते हुए हस्तक्षेप की मांग की. सांसद कीर्ति आजाद ने बताया कि परिजनों की बात सुनकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया. बाद में उन्हें सूचना मिली कि आरोपी गिरफ्तार हो चुका है. उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में आरोपी को सजा मिलनी चाहिए.

जनवरी में हुई थी घटना

स्थानीय सूत्रों के अनुसार घटना जनवरी के पहले सप्ताह की है. 11 जनवरी को आरोपी ने पड़ोस की नाबालिग लड़की(12 वर्षीय) को बहला कर घर में ले जाने की कोशिश की. लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गये. 12 जनवरी को दुर्गापुर थाने में पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गयी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था. पुलिस ने उसे झारखंड के पाकुड़ क्षेत्र से पकड़ा. मामले की जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >