25 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

रविवार की देर रात पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पांडवेश्वर रेलवे स्टेशन के बगल वाली सड़क से 25 किलो गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया.

पांडवेश्वर.

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पांडवेश्वर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. रविवार की देर रात पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पांडवेश्वर रेलवे स्टेशन के बगल वाली सड़क से 25 किलो गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार हुए व्यक्तियों के नाम एमडी इंजमामुल हक (31) और ओसिजुल इस्लाम (24) है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार दोनों मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले हैं .दोनों पांडवेश्वर में गांजे की सप्लाई करने आये थे. पुलिस को गुप्त सूत्रों से इनके बारे में जानकारी मिली थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >