तारापीठ श्मशान में कचरा भंडार बनाने के खिलाफ भाजपा का आंदोलन

जिले के तारापीठ महा श्मशान में तृणमूल कांग्रेस द्वारा साधुओं को हटाकर उनकी समाधि स्थल तोड़ने और जबरन कचरा भंडार बनाने के खिलाफ भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी.

बीरभूम.

जिले के तारापीठ महा श्मशान में तृणमूल कांग्रेस द्वारा साधुओं को हटाकर उनकी समाधि स्थल तोड़ने और जबरन कचरा भंडार बनाने के खिलाफ भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव साहा समेत कई नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

विरोध में भाजपा का उग्र प्रदर्शन

गिरफ्तारी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को दमनकारी बताते हुए कड़ी निंदा की और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव साहा ने चेतावनी दी कि अगर निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि तारापीठ महा श्मशान में साधु-संत सदियों से रहकर साधना करते आ रहे हैं. यहां कई संतों की समाधि भी बनी हुई है, जिसे हटाकर तृणमूल सरकार जबरन कचरा भंडार बना रही है.

पुलिस कार्रवाई पर भाजपा का अल्टीमेटम

गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया कि अगर जिला नेताओं को बिना शर्त रिहा नहीं किया गया, तो पूरे जिले में व्यापक आंदोलन किया जाएगा. इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >